श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य सुशील कुमार, सुनील कुमार, इंद्र कुमार कुम्हैडी परिवार,पं. महेंद्र शास्त्री, राहुल जैन, आलोक जैन मुरैना परिवार, चंद्र कुमार, कोमलचंद्र जैन परिवार, पदमचंद्र, रत्नेश कुमार, प्रवीण, अजय, अनुपम वैद्य परिवार, अशोक जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, मुकुल जैन, निहित जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। मुनिश्री ससंघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य दिगम्बर जैन महिला मंडल अटा मंदिर ललितपुर की सदस्याओं ने प्राप्त किया।

सायंकाल में महाआरती करने का सौभाग्य श्री वर्णी व्यायाम शाला के सदस्यों ने प्राप्त किया। रात्रि में सौधर्म इंद्र की सभा आयोजित की गई। जिसमें इंद्र- इंद्राणियों ने सौधर्म इंद्र से प्रश्न पूछकर अपनी शंका का समाधान किया। कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली की टीम के निर्देशक सत्येंद्र शर्मा ने नाटिका के माध्यम से अन्तर्जातीय विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया।
नगर में निकलेगी चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा- चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई व मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि शनिवार को रात 8:30 बजे नगर में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें हाथी व घोडा-बग्गी में चक्रवर्ती परिवार बैठकर नगर में भ्रमण करते हुए श्री महावीर विद्या विहार में पहुंचेंगे। इस यात्रा में अपार जनसमूह भक्ति नृत्य करते हुए चलेंगे।



