सनावद.सन्मति |जैन दशहरे के पावन पर्व पर अतिशय क्षेत्र महावीर जी में जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षा होने जा रही है। इस कार्यक्रम में सनावद सकल जैन समाज के कई श्रद्धालु भाग लेने जा रहे हैं। जैन समाज के सन्मति काका ने बताया कि ब्रम्हचारिणी दीक्षार्थियों की 5 अक्टूबर को सुबह श्री महावीर जी में चार आर्यिका दीक्षाएं होने जा रही हैं। सनावद की दीप्ति दीदी और साधना दीदी तथा नेहा दीदी, दिल्ली व कोटा की पूनम दीदी को महावीर जी में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज अपने कर कमलों से जैनेश्वरी आर्यिका दीक्षाएं प्रदान करेंगे। इस अभूतपूर्व अवसर पर शामिल होने के लिए सनावद- बड़वाह, बेड़िया, खंडवा सहित निमाड़- मालवा से सैकड़ों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है। आगामी तीन और चार अक्टूबर को भी कई जत्थे महावीर जी के लिए रवाना होंगे।
आर्यिका दीक्षा कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm
सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm



