भिंड। भगवान नेमिनाथ के निर्वाण दिवस पर आगामी 10 जुलाई 2027 को गिरनार जी वंदना के लिए अबकी बार 2,22,222 बंधुओं को प्रेरित करने के लिए विश्व जैन संगठन के आह्वान पर श्री सम्मेद शिखर जी में 17-18 अगस्तको मधुबन में तेरापंथी कोठी प्रांगण में गिरनार वंदना शपथ पत्र भरवाएं जा रहे हैं। यह कार्य शंकर जैन पत्रकार, दिनेश जैन सिल्वर बाबा बॉबी जैन नेता भिंड के नेतृत्व में गुरु सेवा परिवार, भिंड की ओर से किया जा रहा है। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने 19 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर श्री पारसनाथ पर्वतराज की वंदना के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार व मित्रों सहित गिरनार जी वंदना के भाव बनाकर शपथ पत्र भरने और गिरनार जी की वंदना कर पुण्यार्जन करने का निवेदन किया है।
बंगाल, बिहार, उड़ीसा दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, मधुबन के विशेष सहयोग से आयोजित स्टाल पर देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे जैन श्रद्धालु गिरनार वंदना 2027 के लिए शपथ पत्र भर रहे हैं। पारसनाथ पर्वतराज की वंदना के लिए इंदौर सहित देश भर से आए विश्व जैन संगठन युवा प्रकोष्ठ के युवाओं और युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सागर जैन सरधना ने आने वाले सभी जैन बंधुओं से गिरनार वंदना शपथ पत्र भरने का निवेदन किया।



