णमोकार तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री देव नंदी जी ससंघ के पावन सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 6 से 13 फरवरी 2026 तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ के मंगलमय वातावरण में किया जाएगा। नासिक से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह रिपोर्ट...
नासिक। णमोकार तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री देव नंदी जी ससंघ के पावन सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक 6 से 13 फरवरी 2026 तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ के मंगलमय वातावरण में किया जाएगा। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा उपाध्यक्ष ज्योति पाटनी नागपुर ने बताया कि णमोकार तीर्थ जैन धर्म का पवित्र और प्रेरणादायी तीर्थ है। यहां 3 हजार श्री जी की प्रतिमाओं को पंचकल्याणक की दिव्य प्रक्रिया से पूज्य रूप मिलने वाला है। लगभग 125 एकड़ में भव्य एक पंचकल्याणक नगर दो विशाल मंडप (प्रत्येक 1 लाख वर्गफुट)बन रहा है।400 से अधिक साधु-साध्वियों का मिलेगा मंगल सान्निध्य
इस कार्यक्रम में 400 से अधिक साधु-साध्वियों के सानिध्य में होने वाले 3 हजार जिन प्रतिमाओं का पंचकल्याणक के स्वर्णिम दुर्लभ सुअवसर पर देश-विदेश से 10 लाख से अधिक श्रावक-श्राविकाओं के आने की संभावना है। जिनके लिए 300 सूट, 700 अस्थायी कक्ष और 500 डॉरमेट्री की व्यवस्था की जा रही है। कई जन्मों का पुण्य उदय जब जीवन में आता है तब जाकर ऐसा अद्भुत, अपूर्व, अलौकिक दृश्य देखने का सुअवसर मिल पाता है। आइए इस आयोजन में पूरे इष्ट मित्रों के साथ भाग लेकर पुण्य का संचय करे। आइए, 2026 के इस दिव्य महापर्व के साक्षी बनें।




