कोल्हापुर। मुकुट सप्तमी एवं भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर रुईकर कॉलोनी स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाड़ू समर्पित किया गया। इसके साथ ही गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी द्वारा लिखित इंद्रध्वज विधान के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष स्वर्ण जयंती महोत्सव विधान का आयोजन किया गया।
इंद्रध्वज विधान की स्वर्ण जयंती
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष श्री अभिषेक अशोक पाटील ने बताया कि इंद्रध्वज विधान को 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दोपहर 3:30 बजे इंद्रध्वज स्वर्ण जयंती महोत्सव विधान प्रारंभ हुआ। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विधान में सहभागिता की।
झूम एप के माध्यम से माताजी का सान्निध्य
प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी ने झूम एप के माध्यम से इंद्रध्वज विधान में अर्घ्य समर्पित कर जयमाला पूजन किया। मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा, आचार्य शांतिसागर महाराज जी की प्रतिमा, ज्ञानमती माताजी की प्रतिमा एवं शास्त्र विराजित किए गए। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा मध्य में सुमेरु पर्वत की प्रतिकृति स्थापित की गई।
भक्ति और मंगल आरती
इंद्रध्वज विधान के दौरान ध्वज एवं आरती हाथ में लेकर नंदिनी कमते, पूजा अडके, चंद्रिका वणकुद्रे, रुक्मिणी पाटील, सुमन मादनाईक, कांचन भिवटे, वैशाली वडगावे, शिल्पा पाटील, सीमा संदीप मिरजे, शिल्पा नवाळे, माधुरी खोत, प्रतिभा आळतेकर, मीनाक्षी नकाते, पद्मा पाटील, राजश्री मार्ले, शालाताई देसाई, नलिनी पंडित, आशा पाटील, विजया पाटील, संजीवनी जोखे, पुष्पा बोगार, सोनाली उपाध्ये, ब्रम्हकिरण उपाध्ये एवं अभिषेक अशोक पाटील उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंगल आरती एवं भक्ति नृत्य की प्रस्तुति भी हुई।
भगवान पार्श्वनाथ से जुड़ी सामग्री का प्रदर्शन
वीर सेवा दल सदस्य श्री ब्रम्हकिरण उपाध्ये द्वारा संग्रहित भगवान पार्श्वनाथ के चांदी के सिक्के एवं स्टांप श्रद्धालुओं को दिखाए गए। इनके संबंध में जानकारी भी झूम एप के माध्यम से साझा की गई।
आभार एवं शुभकामनाएं
कार्यक्रम के समापन पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष श्री अभिषेक अशोक पाटील ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के मंत्री विजय कुमार जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।



