इंदौर, 7 अक्टूबर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर द्वारा सुगंध दशमी महापर्व पर आयोजित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से घोषित कर दिए हैं।

सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शहर के अनेक जैन मंदिरों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। निर्णायक मंडल ने सभी स्थलों का सूक्ष्म अवलोकन करने के बाद परिणाम घोषित किए।

झांकी प्रतियोगिता के परिणाम

स्थान| मंदिर/संस्था

प्रथम| दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, छावनी

द्वितीय| श्री 1008 पद्मप्रभु दिगंबर जैन पारमार्थिक ट्रस्ट, वैभव नगर

तृतीय| श्री मां पद्मावती भक्त मंडल, साधना नगर

मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता के परिणाम

स्थान| मंदिर/संस्था

प्रथम| श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, परदेशीपुरा

द्वितीय| श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, छावनी

तृतीय| श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विजय नगर

विशेष पुरस्कार| श्री कल्पतरु तीर्थ आदिनाथ जिनालय—5 से 9 वर्ष के बच्चों द्वारा निर्मित मंडल

निर्णायक मंडल और बधाई

निर्णायक मंडल में सुभाष सेठिया, पं. भरत शास्त्री, श्रीमती अंकिता जैन एवं जिनेंद्र सावला शामिल रहे।

सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन, कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या सहित सभी पदाधिकारियों ने विजेता मंदिर समितियों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी मंदिरों की धर्मप्रभावना की अनुमोदना की।

पुरस्कार वितरण समारोह शीघ्र ही परम पूज्य निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा।

श्रीफल साथी : राजेश जैन दद्दू, इंदौर