इंदौर। श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर द्वारा 61वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को कीमती गार्डन में आयोजित किया जाएगा। समाज अध्यक्ष नमिष जैन ने बताया कि आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, तपस्वियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद गतिविधियां

आयोजकों के अनुसार स्नेह सम्मेलन में खेलकूद गतिविधियां एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नवीन स्वरूप में प्रस्तुत किए जाएंगे। समाजजनों के लिए फूड एवं व्यावसायिक स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

स्नेह सम्मेलन प्रभारी विशाल धनोते, शैलेंद्र जैन ‘नईदुनिया’, अंकित जैन भामगढ़ एवं मिनेष जैन ‘स्वस्तिक’ ने बताया कि कार्यक्रम में शैलेंद्र-विभा जैन, खोपोली; डॉ. राजेश-नम्रता जैन, बड़वानी; तथा हेमंत जैन एवं डॉ. विनिता जैन, इंदौर सम्माननीय अतिथि रहेंगे।

समाज के सचिव श्रेष्ठी जैन ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर स्नेह सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया पोस्टर सार

61वां वार्षिक पोरवाड़ स्नेह सम्मेलन।

11 अक्टूबर 2026 | कीमती गार्डन, इंदौर।

सम्मान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक स्टॉल।

श्रीफल साथी : सन्मति जैन काका इंदौर