LIVE 104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट

104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम प्रारंभ : श्रीफल जैन न्यूज पर हर 5 मिनट में पढ़ें लाइव अपडेट

इंदौर। इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में 104 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए दिगंबर जैन समाज का क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम श्रद्धा और आत्मीयता के साथ प्रारंभ हो गया है।

आयोजन श्री मानकचंद मगनीराम गोठ, कांच मंदिर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन तथा दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, कीर्ति स्तंभ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

संयुक्त रूप से हो रहा आयोजन

क्षमा, मैत्री और आत्मशुद्धि के भाव को समर्पित इस आयोजन में समाजजन सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन प्रिंसिपल टोंगिया, मनीष गंगवाल, रितेश पाटनी एवं ऋषभ जैन कर रहे हैं।

हर 5 मिनट में लाइव अपडेट

श्रीफल जैन न्यूज पर क्षमावाणी पर्व कार्यक्रम से संबंधित जानकारी और प्रमुख झलकियां हर 5 मिनट में अपडेट की जाएंगी। पाठक इस समाचार को रिफ्रेश कर कार्यक्रम की लाइव कवरेज से जुड़े रहें।

लाइव अपडेट्सLive updates

  1. सांसद पहुंचे

    सांसद शंकर लालवानी ने लिया आशीर्वाद

  2. क्षमा

    साध्वी डॉ. कुमुदलता जी महाराज साहब ने कहा कि वर्ष 2008 में सामूहिक क्षमावाणी का जो आयोजन हुआ था, उसी भाव से आज पुनः यह बीड़ा उठाया गया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। कथनी और करनी में प्रायः बड़ी दूरी होती है, इसलिए क्षमा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए; वह मन की गहराइयों से अनुभव और व्यवहार में उतरनी चाहिए।

  3. उद्बोधन

    साध्वी डॉ.कुमुदलता जी महाराज सा का उद्बोधन

  4. विमोचन

    Rewire your mind पुस्तक का विमोचन

  5. श्रीफल अर्पण

    आनंद जी गोधा,सुशील पंड्या,मनोहर झांझरी,राजेंद्र सोनी ने श्रीफल अर्पित किया ।

  6. विमोचन

    मुक्तक शतक पुस्तक का विमोचन पुष्पा कासलीवाल,अमित कासलीवाल,नवीन गोधा,आनंद गोधा,हर्ष जैन,हसमुख गांधी आदि ने किया गया ।

  7. मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज जी प्रवचन

    मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने कहा कि गुरु के पास जाने में कभी संदेह नहीं करना चाहिए। गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से आत्मसाक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज को न संत का भेद दिखाई देता है, न पंथ का; उन्हें केवल जिनशासन की प्रतिष्ठा और प्रभावना दिखाई देती है।

  8. मुनि श्री आचरण सागर जी प्रवचन

    मुनि श्री आचरण सागर जी ने कहा कि क्षमा केवल औपचारिक शब्द नहीं, बल्कि अंतःकरण की निर्मल भावना है। हमें कट्टर शत्रुओं, मित्रों और सभी जीवों से मन-वचन-काय से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए तथा सभी को हृदय से क्षमा प्रदान करनी चाहिए।

  9. विराजमान

    श्री जी को विराजमान

  10. मंगलाचरण

    मंगलाचरण आर्यिका सुदृढ़मती माताजी ने किया

  11. आगमन

    साध्वी डॉ.कुमुद जी महाराज सा मंच पर विराजमान

  12. मंचासीन

    आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी पहुंच चुके है

  13. आगम

    आचार्य श्री सुनील सागर महाराज मंच पर पहुंच चुके है ।

संबंधित खबरेंRelated News

जीवन में नम्रता और मधुरता क्षमावाणी में निहित : मुनि शिवसागर ने क्षमा भाव से परिणामों की निर्मलता का दिया संदेश

ललितपुर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में क्षमावाणी पर्व पर धर्मसभा हुई। मुनि शिवसागर महाराज ने क्षमा को जीवन की महानता और निर्मलता का आधार बताया। पढ़िए श्रीफल साथी ललितपुर की रिपोर्ट।

ललितपुर • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 05:23 pm

सिकंदरा के शांतिनाथ जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया : जलयात्रा के साथ सांस्कृतिक संस्थाओं और प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

आगरा के सिकंदरा स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक-शांतिधारा तथा क्षमावाणी पर्व आयोजित हुआ। जलयात्रा निकाली गई और विभिन्न संस्थाओं व प्रतियोगिता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की रिपोर्ट।

आगरा • Shreephal Jain News • 27-09-2026, 05:21 pm