आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव पर विविध धार्मिक कार्य्रकम होंगे। आर्यिका नमन श्री माताजी एवं आर्यिका विनय प्रभा माताजी के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी सलूंबर के तत्वावधान में यह संपन्न होंगे। समाधिस्थ मुनि धैर्य सागरजी महाराज के चरण कमल की प्रतिष्ठा की जाएगी। पढ़िए देवपुरा से अशोक कुमार जेतावत की यह खबर...
देवपुरा। आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर रविवार को विविध धार्मिक आयोजन आर्यिका नमन श्री माताजी एवं आर्यिका विनय प्रभा माताजी के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य कमलेश सिंघवी सलूंबर के तत्वाधान में होंगे। सुबह मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर विविध द्रव्यों से पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। नित्य नियम पूजन के बाद आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक के अवसर पर भक्तामर विधान पूजन आराधना होगी। समाधिस्थ मुनि धैर्य सागरजी महाराज के श्वेत पाषाण से निर्मित चरण कमल की विभिन्न द्रव्यों से शुद्धि कर प्रतिष्ठा की जाएगी।शोभा यात्रा निकाली जाएगी
सुबह 9 बजे विशाल शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित छतरी स्थल पर पहुंचेगी। जहां मंत्रोच्चार के साथ वेदी शुद्धि करके चरण कमल की स्थापना की जाएगी। छतरी निर्माण एवं लोकार्पण के पुण्यार्जक चिंबोडिया परिवार सहित समाजजनों द्वारा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।
आमंत्रण पत्रिका भेंट कीविकास चिबोडिया ने बताया कि आयोजन की आमंत्रण पत्रिका सभी गांवों एवं शहरों में भेंट की जा रही है। आयोजन में मेवल, वागड़, छप्पन, उदयपुर, अहमदाबाद, मुंबई आदि स्थानों से समाजजन सम्मिलित होंगे।




