जैन धर्म श्रमण संस्कृति को बढ़ाने में अग्रणी रहता है। जो इस संस्कृति को आगे ले जाता है श्रमण के दर्शन करने वाला भी भावी श्रमण बनने की दिशा में आगे बढ़ता है। यह अगवानी चातुर्मास का मंगलाचरण है। मंगलाचरण का संकेत बताता है कि चातुर्मास अच्छा होगा, भव्यातिभव्य होगा। इंदौर से पढ़िए, यह विशेष रिपोर्ट...
इंदौर। जैन धर्म श्रमण संस्कृति को बढ़ाने में अग्रणी रहता है। जो इस संस्कृति को आगे ले जाता है श्रमण के दर्शन करने वाला भी भावी श्रमण बनने की दिशा में आगे बढ़ता है। यह अगवानी चातुर्मास का मंगलाचरण है। मंगलाचरण का संकेत बताता है कि चातुर्मास अच्छा होगा, भव्यातिभव्य होगा। आप यह सोचोगे कि इस अगवानी में आकर धन्य हो गया तो आपने जो आज मंगलाचरण किया है उसका संकल्प लो कि दीपावली का अंतिम दीप भी हम जलाएंगे। यह बात दलाल बाग में मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में कही। उन्होंने कहा कि अतिथि हमारे यहां लंबे समय तक रहे। मंगलाचरण का बहुत महत्व है। सारा भारत देख रहा है कि अगवानी ऐसी है तो चातुर्मास कैसा होगा। उन्होंने कहा कि घर पर संकल्प करो कि हमने अगवानी की है तो हम हमारे जीवन को धन्य बनाएंगे। अभी तो यह बाहर का उल्लास है। आत्मा भी पर्याय बने। जो भी यहां सौगात बरसने वाली है। वह हर व्यक्ति के मन में पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अगवानी ऐसी की है तो इसके साइट इफेक्ट भी होंगे। सेल्समेन पहले वस्तु के गुण बताता है और साइट इफेक्ट बाद में। मैं पहले साइड इफेक्ट बताता हूं और गुण बाद में। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से पूछा कि आपने इंदौर आगमन पर अगवानी की है या चातुर्मास के लिए। अगर चातुर्मास के लिए की है तो यह चातुर्मास भव्य और आध्यात्मिकता का पर्याय बनेगा।दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण इन्होंने किया

मुनिश्री के प्रवचन से पहले दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण सुशीला पाटनी आरके मार्बल, एसके जैन बजरंगगढ़, विजय दुर्रा, नरेंद्र बप्पा, मनीषा सपना गोधा,अर्चना गोधा, आनंद गोधा, नवीन गोधा आदि ने किया।

इन्होंने किया मुनिश्री का पाद प्रक्षालन

मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य दिनेश राकेशा अखिलेश चेतक परिवार ने किया। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, संदीप संगीता जैन मोयरा सरिया भी मौजूद रहे।

महापौर ने बताया कि इंदौर गोरक्षा में भी नंबर वन बनेगा

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के आगमन को परम सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह संतों का आशीर्वाद है कि इंदौर आज स्वच्छता में नंबर वन है। अब यह नगर गो रक्षा में भी अग्रणी होगा। उन्होंने बताया कि अब इंदौर में 600 गायों की गोशाला अब 2800 गायों की हो गई है। 20 बीघा की गोशाला अब 120 बीघा की होने जा रही है। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु मुनिश्री की अगवानी और मंगल प्रवेश में आए। भोपाल, गुना, अशोकनगर, बीनागंज, कोटा, जयपुर, बूंदी सहित दिल्ली आदि से भी भक्त यहां बसों और अन्य साधनों के माध्यम से पहुंचे।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद अंकिता गोधा, नवीन शिवानी गोधा, प्रथम गोधा, अनन्या गोधा, मनीष सपना गोधा, अशोक रानी ,आकाश दीपिका कोयला,हर्ष तृप्ति जैन, भरत कुसुम मोदी, हंसमुख गांधी, मनोहर झांझरी, जैनेश झांझरी, संजय पापड़ीवाल, ऋषभ जैन, सुशीला पाटनी, पीएन सूरत, नरेंद्र बप्पा, अर्चना जैन, उषा पाटनी, साधना दगडे, अनामिका बाकलीवाल आदि मौजूद रहे।