जैन मिलन महिला अंजना ने नगर में बड़ा पुण्य का कार्य किया। आनंद धाम वृद्धाश्रम में आइसक्रीम और स्वल्पाहार का वितरण कर वृद्धों की सेवा की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। भीषण गर्मी देखते हुए जैन मिलन महिला अंजना ने नगर में बड़ा पुण्य का कार्य शाखा की सदस्य वीरांगना रूबी जैन द्वारा विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया। उन्होंने आनंद धाम वृद्धाश्रम में आइसक्रीम एवं स्वल्पाहार वितरण किया। इस पुनीत कार्य में अपना योगदान प्रदान किया और सहयोगी शाखा के रूप में समय-समय पर अपनी सेवाएं देने का सभी बहनों ने संकल्प लिया। ऐसे ही हमारी शाखा आगे भी पुण्य का कार्य करती रहेगी, धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेह लता भी मौजूद रही। जैन तीर्थ रक्षा अभियान समिति सदस्य वीरांगना मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कुसुम जैन मंजू जैन आदि लोग मौजूद रहे।