आचार्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ का पावन वर्षा योग किशनगढ़ में : 29 जुलाई को होगी मंगल कलश स्थापना

समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य राष्ट्र संत श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास किशनगढ़ (राजस्थान) में होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी सतीश जैन की रिपोर्ट...
इंदौर। समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य राष्ट्र संत श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का 2026 का चातुर्मास किशनगढ़ (राजस्थान) में होने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा एवं चातुर्मास मंगल कलश स्थापना आर के कम्युनिटी सेंटर किशनगढ़ में 29 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे होगी। इस समय संघ में कुल 15 साधु व आर्यिका माताएं हैं। कार्यक्रम के आयोजक हैं श्री मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत किशनगढ़। समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि इस महोत्सव में देश भर से समाज श्रेष्ठी व समाजजन किशनगढ़ पहुंचेंगे। इसी श्रृंखला में इंदौर नगर से भी सैकड़ों की संख्या में गुरु भक्त कारों और बसों से वहां पहुंचकर पुण्य लाभ लेंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह में छात्रों को दिया संदेश : गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूँ पाय, बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताय,
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला जी के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। बडामलहरा से पढ़िए, राजेंद्रकुमार जैन बडामलहरा की यह रिपोर्ट...
बडामलहरा • Shreephal Jain News • 07-09-2026, 12:10 pm
वैयावृत भावना तीर्थंकर प्रकृति का बंध कराती है : आचार्य कल्प पुण्य सागर जी ने धर्म सभा में वैयावृत भावना का महत्व समझाया
सम्यक दृष्टि जीव गणवान पुरुषों की सेवा और वैयावृत करता है। वैयावृत में छोटे-बड़े का भेद नहीं करते हैं। आचार्य परमेष्ठी भी छोटे से छोटे साधु की भी सेवा, वैयावृत करते हैं और मन, वचन, काय से कृत-कारित अनुमोदना करते हैं। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह खबर...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 06-09-2026, 10:47 pm



