महावीर इंटरनेशनल की मार्च माह की मासिक बैठक हुई। इसमें 11 मार्च को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी के जन्मदिन पर मंगलमय शुभकामनाएं दी एवं सभी सदस्यों ने पगड़ी पहना कर, माल्यार्पण द्वारा अभिनंदन किया। ड्डूका से पढ़िए यह खबर...
डडूका। महावीर इंटरनेशनल की मार्च माह की मासिक बैठक सुंदरलाल पटेल की अध्यक्षता, मणिलाल सूत्रधार के मुख्य आतिथ्य, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, अशोक रावल, योगेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य एवं रणजीत सिंह सोलंकी की मेजबानी तथा सूरजमल अहारी के संयोजन में आयोजित की गई। प्रारंभ में अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष में 5 एवं 6 जुलाई को जयपुर में आयोज्य सैल्यूट: गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। सचिव सूरजमल अहारी ने उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी के जन्मदिन पर मंगलमय शुभकामनाएं दी एवं सभी सदस्यों ने पगड़ी पहना कर, माल्यार्पण द्वारा अभिनंदन किया। आयोजन में 11मार्च की रात्रि 7.30 बजे सामाजिक सद्भाव पर्व के रूप में होली मिलन समारोह मणिलाल सूत्रधार के सौजन्य से मनाना तय किया गया।इन्होंने किया संबोधित किया

सभा को जनार्दन राय नागर, योगेश सोनी, अजीत कोठिया, सुंदरलाल पटेल, हिम्मत सिंह सोलंकी, रणजीत सिंह सोलंकी, अशोक रावल, अशोक माली, सूरजमल अहारी एवं मणिलाल सूत्रधार ने संबोधित किया। संचालन सचिव सूरजमल अहारी ने किया, आभार रणजीत सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया। होली मिलन के लिए सभी सदस्यों को मणिलाल सूत्रधार ने 11मार्च की शाम 7.30 बजे अपने निवास पर आमंत्रित किया है।