अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की ओर से होली मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेक्टर-1 में आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में यह आयोजन हुआ। इसमें सभी ने फाग उत्सव मनाया। फूलों की होली खेली। आगरा से पढ़िए राहुल जैन की यह खबर...
आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की ओर से नर्मदेश्वर पैलेस सेक्टर-1 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में होली मिलन एवं गिरनार जी यात्री सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पल्लीवाल जैन कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक जैन का सम्मान किया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। श्रीकृष्णा और राधाजी ने साथ जमकर फूलों की होली खेली। एक-दूसरे पर फूल बरसाए। होली की टोपी लगाई। हंसी-ठिठोली का दौर चला। फागुन में प्रेम की बात हुई। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों और होली के गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद सभी महिला पुरुषों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।
इस अवसर पर यह रहे मौजूद इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, संरक्षक मुकेश जैन भगत, हेमा जैन, शाखा अध्यक्ष प्रमोद जैन, मंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मोहिताश जैन, राजेश जैन, सुनील जैन, कुलदीप जैन, यतींद्र जैन, संयम जैन, एकता जैन, प्रगति जैन, वंदना जैन, स्वीटी जैन, सोनू जैन, धर्मेंद्र जैन, विपिन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन बड़ी संख्या में पुरुष और महिला मौजूद आदि थे।




