गुरुमां का अनवरत विहार धूबड़ी की ओर: समाजजनों ने बिलासीपाड़ा रुकने का किया अनुरोध

परम् पूजनीय राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागरजी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, पूर्वोत्तर जिनधर्म वर्धिनी, जिनशासन सूर्या, संस्कार दर्शिका, गणिनी पद विभूषिता, आर्यिका शिरोमणि गुरुमॉं 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का पद-विहार धूबड़ी की ओर अनवरत जारी है। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट...
ग्वालपाड़ा (असम)। परम् पूजनीय राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागरजी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, पूर्वोत्तर जिनधर्म वर्धिनी, जिनशासन सूर्या, संस्कार दर्शिका, गणिनी पद विभूषिता, आर्यिका शिरोमणि गुरुमॉं 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का पद-विहार धूबड़ी की ओर अनवरत जारी है। आपको बता दें बिलासीपाड़ा के स्थानीय श्वेताम्बर जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने महामाया इन्डस्ट्रीज, चिरकुटा में प्रवासित गुरु मां ससंघ को कुछ दिन बिलासीपाड़ा में रूककर सभी को प्रवचन का लाभ देने और समाज को संघ की सेवा का मौका देने का निवेदन किया।जैन समाज की एकता का उदाहरण पेश किया - श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी श्वेताम्बर जैन समाज का आभार व्यक्त करती है जिन्होंने दिगम्बर जैन साध्वियों के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रकट करते हुए जैन समाज की एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विहार के क्रम में शुक्रवार को गुरुमां ससंघ सुश्रावक श्रेष्ठी सर्वश्री अंजय कुमार श्रीमती शशि कानुगा की मॉडर्न आटा मिल, चिरकुटा से सुबह सवा पांच बजे मंगल विहार कर साढ़े नौ किमी की दूरी तय करता हुआ बिलासीपाड़ा, छगनमल सरावगी एण्ड सन्स के पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा। जहां गुरु मां का मंगल प्रवचन, विधिवत आहार चर्या, सामायिक संपन्न होगी। उसके बाद दोपहर दो बजे गुरुमां ससंघ का पुनः विहार होगा जो दस किमी की दूरी तय करता हुआ काली मंदिर बुगरीबाड़ी पहुंचेगा जहां गुरुमां का रात्रि विश्राम होगा। यह जानकारी श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति की ओर से दी गई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
JITO रांची में एजीएम के बाद पहली बार चुनाव : पायल जैन सेठी बनीं चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा बने चीफ सेक्रेटरी
JITO रांची में वर्ष 2026-28 की नई नेतृत्व टीम के लिए एजीएम के बाद पहली बार चुनाव आयोजित हुआ। 72 मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचित निदेशकों ने पायल जैन सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा को चीफ सेक्रेटरी चुना। पढ़िए श्रीफल साथी रांची की यह रिपोर्ट।
रांची • Shreephal Jain News • 04-10-2026, 09:35 pm
दानवीर समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर महरौनी में शोक : सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महरौनी के श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था ने दानवीर समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संस्थाओं ने उनके सेवाभावी, परोपकारी और धार्मिक मूल्यों से प्रेरित जीवन को समाज के लिए स्मरणीय बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
महरौनी • राजीव सिंघई • 04-10-2026, 09:34 pm



