गुरुवर इंदौर पधारो हम को भी तारो : मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ को श्रीफल किया भेंट

दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या एवं ट्रस्टी ललित बड़जात्या ने मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या एवं ट्रस्टी ललित बड़जात्या ने मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष आदित्यजी कासलीवाल ने मुनिश्री को अष्टापद तीर्थ का पोस्टर एवं विकास गाथा की पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिलीप पाटनी, प्रिंसपाल टोंग्या, कुशलराज जैन, राजेंद्र सोनी एवं अनेक गुरु भक्त भी उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की निर्वाण स्थली अष्टापद तीर्थ के पट 23 अप्रैल को आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में खुल रहे हैं।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गुरु पूर्णिमा पर उमंग महिला परिषद ने 150 विद्यार्थियों का किया निःशुल्क दंत परीक्षण : स्वास्थ्य जागरूकता के साथ विद्यार्थियों को बांटी उपयोगी सामग्री
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इंदौर में उमंग महिला परिषद ने सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का आयोजन किया। शासकीय महाविद्यालय, रविंद्र नगर में करीब 150 विद्यार्थियों का निःशुल्क दंत परीक्षण किया गया। साथ ही स्वच्छता सामग्री, पुस्तकें, कॉपियां और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 2/8/2026, 11:32:26 am
चातुर्मास आत्मपरिवर्तन, संयम और पुण्य जागरण का महापर्व है : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज
कुण्डलपुर में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला के दौरान मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने चातुर्मास को आत्मचिंतन, संयम और संस्कार जागरण का महापर्व बताया। उन्होंने अहिंसा, पिच्छी की महत्ता, कर्म सिद्धांत और आत्मकल्याण की साधना समझाते हुए श्रद्धालुओं से धर्ममय जीवन अपनाने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 2/8/2026, 11:28:42 am


