सागर में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ की भव्य अगवानी : भाग्योदय तीर्थ एवं गौराबाई जैन मंदिर में मंगल प्रवचन

आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आदर्श रेजिडेंसी भोपाल रोड से 26 जून को सुबह 6 भाग्योदय तीर्थ के लिए हुआ। डीजे, बैंडबाजे एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमीजन साथ चल रहे थे। जगह-जगह रंगोली एवं पाद प्रक्षालन हाथ में थाल कलश लेकर घर द्वारा पर आचार्य संघ की प्रतीक्षारत में खड़े हुए थे। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर...
सागर। आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आदर्श रेजिडेंसी भोपाल रोड से 26 जून को सुबह 6 भाग्योदय तीर्थ के लिए हुआ। डीजे, बैंडबाजे एवं हजारों की संख्या में धर्म प्रेमीजन साथ चल रहे थे। जगह-जगह रंगोली एवं पाद प्रक्षालन हाथ में थाल कलश लेकर घर द्वारा पर आचार्य संघ की प्रतीक्षारत में खड़े हुए थे। सागर विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा भी साज सज्जा, स्वागत गेट एवं आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आदर्श रेजिडेंसी पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं विहार में साथ भी चले। भाग्योदय तीर्थ कमेटी की ओर से आचार्य श्री की भव्य अगवानी की। आचार्य श्री ने जिन मंदिर के दर्शन कर निर्माणाधीन सहस्त्रकूट जिनालय का अवलोकन किया। आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य महेश बिलहरा परिवार को मिला एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्रमोद जैन बारदाना परिवार को कार्यक्रम का चित्रनावरण, दीप प्रज्वलन महेश बिलहरा, कपिल मलैया, संतोष जैन घडी, जैन पंचायत एवं भाग्योदय ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। संचालन मुकेश जैन ढाना ने किया। भाग्योदय तीर्थ और सहस्त्रकूट जिनालय और आचार्य श्री विद्यासागर जी द्वारा जो भी उनकी प्रेरणा से कार्य हुए हैं या चल रहे हैं। उन सभी को प्रगति के पद पर बढाते रहने की जिम्मेदारी, उनसे जुड़ें लोगों की हैं। जब भी इसका पंचकल्याणक हो तो इतिहास बनें और लोग इससे प्रेरणा मिलें ये आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने भाग्योदय में अपने मंगल प्रवचन में कहा।मकरोनिया के लिए विहार 27 को भाग्योदय तीर्थ से आचार्य श्री का विहार श्री गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर कटरा के लिए हुआ, वर्णी संस्थान विकास सभा के अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र शास्त्री, महामंत्री कैलाश जैन टीला, उदासीन आश्रम के मंत्री प्राचार्य डॉ. पीसी जैन,भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने पाद प्रक्षालन एवं आचार्य श्री की आरती की। श्री दिगंबर जैन गौराबाई मंदिर प्रांगण में आचार्य श्री के मंगल प्रवचन, आहारचार्य आदि हुई। 27 जून सुबह आचार्य ससंघ का विहार अंकुर कॉलोनी मकरोनिया के लिए होगा एवं यहां पर आलोक जैन वरायठा परिवार द्वारा आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान 28 और 29 जून को मंगल सानिध्य रहेगा। आचार्य श्री अगवानी सकल दिगंबर जैन समाज सागर एवं क्षेत्रीय समाज के सहयोग से अति भव्य रूप से हुई। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के साथ 26 मुनि संघ है। जिनका चातुर्मास विरागोदय तीर्थ पथरिया जिला दमोह में होगा एवं 2 आर्यिका श्री विजिज्ञासा श्री माताजी जिनका चातुर्मास श्री दिगंबर जैन मंदिर तिलकगंज में संपन्न होगा।बुंदेलखंड जैन समाज में है उत्साह मंदिर समिति अध्यक्ष नितिन जैन एवं तिलकगंज जैन समाज के लोग आचार्य श्री के विहार में साथ चल रहे हैं। एवं मुनि श्री सामत्व सागर जी महाराज का चातुर्मास शाहगढ में संपन्न होगा जिनका आज कर्रापुर से बंडा के लिए विहार होगा। परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज की समाधि के बाद परम्परा के पट्टाचार्य पद के आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज को सुमति धाम इंदौर में एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 13 आचार्य संघ, 400 से ज्यादा मुनि आर्यिकाएं एवं अनेकों विद्वानों की उपस्थिति में पट्टाचार्य पदारोहण कार्यक्रम हुआ। भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पंहचाने और जैन एकता के लिए प्रसिद्ध आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज भोपाल से विहार करते हुए सागर आगमन पर बुंदेलखंड जैन समाज का उत्साह देखने को मिला।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



