श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला में अभिनव चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में युगल मुनिराज अमोघ कीर्ति महाराज और अमर कीर्ति महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इसी की झलकियां देखें इस वीडियो और फोटो में...
श्रवणबेलगोला। श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला में अभिनव चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में युगल मुनिराज अमोघ कीर्ति महाराज और अमर कीर्ति महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर बच्चे और महिलाएं ध्वज लेकर दोनों मुनिराज के दर्शन और स्वागत के लिए आतुर दिखे।

 

मंगल प्रवेश के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए थे। दोनों मुनिराज श्री क्षेत्र में समाधिलीन चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी के सानिध्य में भी चातुर्मास कर चुके हैं। अब ये दोनों नए महास्वामी जी के सानिध्य में भी श्रीक्षेत्र में पहली चातुर्मास करने जा रहे हैं। मंगल प्रवेश के दौरान जैन धर्म के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

https://youtu.be/7pviEbKLojo