कृष्णा नगर जैन मंदिर में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज संसघ और आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज जी का भव्य महामंगल मिलन हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...

दिल्ली। कृष्णा नगर जैन मंदिर में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज संसघ और आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज जी का भव्य महामंगल मिलन हुआ। दोनों गुरु भाइयों का 21 वर्षों के पश्चात भव्य मंगल मिलन देखकर समाज हर्षित हुआ और जयघोष करते हुए नमोस्तु शासन जयवंत हो से श्री दिगम्बर जैन मंदिर कृष्णा नगर गुंजायमान हुआ।




