हरीपर्वत जैन मंदिर में आयोजन :गोपाल दास वरैया का 157वा़ं जन्म जयंती महोत्सव मनाया
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
आगरा (शुभम जैन)। श्री दिगम्बर जैन बरैया समिति के तत्वावधान में गुरुवर पंडित श्री गोपालदास वरैया जी का 157वां जन्म-जयंती महोत्सव हरीपर्वत स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रा अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। छोटी-छोटी बालिकाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
श्री दिगंबर जैन वरैया समिति के महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि श्री गोपाल दास वरैया जी अपने समय में काफी विख्यात धर्म गुरु थे। उन्हें जैन धर्म के शास्त्रों का अच्छा ज्ञान प्राप्त था। इस कार्यक्रम में पदमचंद जैन, धर्मेंद्र कुमार जैन, राहुल जैन, कमल किशोर जैन, गौरव जैन, संजीव जैन, रोहित जैन, शुभम जैन, मुकेश जैन, सौरभ जैन, मनीष जैन सहित विभिन्न शहरों से जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
JITO रांची में वर्ष 2026-28 की नई नेतृत्व टीम के लिए एजीएम के बाद पहली बार चुनाव आयोजित हुआ। 72 मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचित निदेशकों ने पायल जैन सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन अजमेरा को चीफ सेक्रेटरी चुना। पढ़िए श्रीफल साथी रांची की यह रिपोर्ट।
महरौनी के श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था ने दानवीर समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। संस्थाओं ने उनके सेवाभावी, परोपकारी और धार्मिक मूल्यों से प्रेरित जीवन को समाज के लिए स्मरणीय बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।