गिरनार पदयात्रा का इंदौर आगमन 5 जून को: ऐतिहासिक यात्रा की तैयारियां आरंभ

तीर्थ क्षेत्र गिरनार पदयात्रा 5 जून गुरुवार को मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पहुंचेगी। इस अवसर पर इंदौर समाज, विभिन्न संस्थाओं सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति एवं शहर के सभी समाज जन, संगठनों ने इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया। इंदौर आगमन पर भव्य मंगल अगवानी की तैयारियां आरंभ की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। धार्मिक आस्था और आत्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत तीर्थ क्षेत्र गिरनार पदयात्रा 5 जून गुरुवार को मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पहुंचेगी। इस अवसर पर इंदौर के सभी समाज, विभिन्न संस्थाओं सोशल ग्रुप फेडरेशन, महासमिति एवं शहर के सभी समाज जन एवं संगठन ने एकजुट होकर इस यात्रा को पूरा समर्थन दिया है और इंदौर आगमन पर भव्य मंगल अगवानी करने के संकल्प के साथ भव्य अगवानी की तैयारियां प्रारंभ कर दी है विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन ने कहा कि पूरे विश्व का एक ही नारा ‘चलो गिरनार जय नेमीनाथ’ ‘जय गिरनार’। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी ने भी शहर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र यात्रा की भव्य अगवानी कर इस यात्रा में अवश्य सहभागी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें। आओ, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करें और आत्मिक शांति की ओर एक कदम बढ़ाएं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



