जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 19 अगस्त को प्रातः 6:15 बजे 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र बनकर अशोक मनीष बडजात्या परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
प्रत्येक तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि गायत्री नगर में प्रत्येक तीर्थंकर का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया जाता है। इसी श्रृंखला में भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सौधर्म इंद्र परिवार द्वारा सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
सामूहिक आरती और कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान
युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि निर्वाण लाडू चढ़ाने के पश्चात उपस्थित श्रेष्ठियों, समाज के गणमान्य महानुभावों तथा महिला-पुरुषों ने सामूहिक आरती की। इस अवसर पर कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान कराया गया, जिसमें उपवास करने वाली बच्चियों ने विधान पूजा की।
इन बच्चियों ने सायंकाल सामूहिक आरती, स्वाध्याय तथा 48 दिवसीय भक्तामर पाठ में भाग लेकर दीप प्रज्ज्वलन किया।
सौधर्म इंद्र परिवार और पूर्व अध्यक्षों का सम्मान
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सौधर्म इंद्र परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। साथ ही वर्ष 1999 से अब तक मंदिर प्रबंध समितियों के अध्यक्ष रहे पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।bसमस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत जी शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गईं।
उदयभान जैन का जन्मदिन मनाया
मंदिर प्रबंध समिति ने युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या के जन्मदिन के अवसर पर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। समिति की ओर से तिलक, माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के साथ नवीन भवन का लोकार्पण
इसके पश्चात पूर्व एवं वर्तमान मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों तथा समाज के गणमान्य महानुभावों के साथ बैंड-बाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रूप में मंदिर जी के पास नवीन क्रय किए गए भवन तक पहुंचकर उसका लोकार्पण किया गया।
बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल
मोक्ष कल्याणक के अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट विमल जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, सारसमल झांझरी, राकेश पाटोदी, बसंत बाकलीवाल, संतोष गंगवाल, उदयभान जैन, अनिल टोंग्या, राजेन्द्र सोगानी, दीपेश छावड़ा, संतोष वांसकोवाले, अशोक रावका, अशोक मालपुरा वाले, निर्मल अनिल गदिया, धूप चंद जी शाह सहित अनेक श्रेष्ठी उपस्थित रहे। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने कार्यक्रम में सहभागिता की, निर्वाण लाडू चढ़ाया और शोभायात्रा में शामिल हुए।
धार्मिक आयोजन ने दिया भक्ति और संस्कार का संदेश
भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर हुए धार्मिक आयोजनों ने समाज में भक्ति, तप, स्वाध्याय और संस्कारों की भावना को मजबूत किया। विशेष रूप से उपवास करने वाली बच्चियों की विधान पूजा, स्वाध्याय और भक्तामर पाठ में सहभागिता ने धार्मिक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।
आभार व्यक्त किया
सभा का संचालन करते हुए मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने सभी अतिथियों, समाजजनों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



