प्रचार संयोजक राजेश जैन दद्दू ने बताया की जैन केसरिया गरबा महोत्सव में श्वेतांबर जैन समाज के युवक-युवतियों ने डाकू ,कैदी , डॉक्टर ,पुलिस के गणवेश में गरबा कर कार्यक्रम को बहुत ही आकर्षक बना दिया।

समाज के बच्चे एवं युवक-युवतियों ने गीतों की धुन पर डांडिया रास करते हुए उपस्थित दर्शकों के मन को मोह लिया। केसरिया गरबा मंच के प्रचार प्रभारी पत्रकार राजेश जैन दद्दू संस्थापक अध्यक्ष संदीप पहाड़ियां , सजय सेठी, राजकुमार पाटनी , प्रभुल्ल गोधा , नीरज मोदी, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता मनोज काला, सुरेन्द्र सेठी, राजेश काला सहित समाज जनों ने इस कार्यक्रम मे पधारकर इसे गौरवान्वित किया।




