सारांश

भारतीय जैन संगठन की ओर से युवतियों का अनूठा सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम स्मार्ट गर्ल उत्सव विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में कराया जा रहा है। आगरा में जी20 सम्मेलन के आयोजन के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में आगरा जिला प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट...
आगरा। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस), यूपी की ओर से सत्यमेव जयते ट्रस्ट आगरा के सहयोग से बीजेएस के नवनियुक्त राज्याध्यक्ष मुकेश जैन ओसवाल के निर्देशन व आगरा व प्रदेश की बीजेएस टीम के संयोजन में 25 जनवरी से 7 फरवरी तक युवतियों का अनूठा सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम स्मार्ट गर्ल उत्सव विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में कराया जा रहा है।

आगरा में जी20 सम्मेलन के आयोजन के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में आगरा जिला प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। बीजेएस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक स्मार्ट गर्ल ट्रेनर पूरे भारत भर से भेजने मे लगा हुआ है।

बीजेएस राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने बताया कि आगरा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन व जिला महामन्त्री अंकेश जैन व राज्य महामन्त्री कुमारमंगलम व पूर्व राज्याध्यक्ष पंकज जैन पूरी बीजेएस टीम को एकत्रित कर उत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। मुकेश जैन के नेतृत्व में यह मॉडल प्रदेश के अन्य नगरों में ले जाने पर विचार किया जा रहा है।