22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक के पावन दिवस पर विश्व जैन संगठन की सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) शाखा का गठन अमित बंधु जैन के निवास दिगंबर जैन कॉलोनी पर हुआ। पढ़िए आकाश जैन रिपोर्ट...सहारनपुर। 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक के पावन दिवस पर विश्व जैन संगठन की सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) शाखा का गठन अमित बंधु जैन के निवास दिगंबर जैन कॉलोनी पर हुआ। संगठन की सहारनपुर की नई विश्व जैन संगठन शाखा के गठन के लिए आयोजित सदस्यों की विशेष सभा में सर्वसम्मति से अरिहंत जैन, उपाध्यक्ष पियूष जैन, महामंत्री चिद्रूप जैन, कोषाध्यक्ष अमित बंधु जैन, मंत्री डॉ रवि जैन और मीडिया प्रभारीउमंग जैन को निर्वाचित किया गया। शाखा अध्यक्ष अरिहंत जैन ने संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों और उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया और सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने तन, मन, धन से जैन धर्म, तीर्थों, संतों के संरक्षण और समाज सेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। विश्व जैन संगठन के संरक्षक गोल्डी जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष यश जैन ने सहारनपुर की नई शाखा के गठन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।