इंदौर। श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर, स्मृति नगर में आचार्य श्री अभिनंदन सागर महाराज के शिष्य अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज आगामी 22 जुलाई से गणधर विलय महामंत्र के 48 मंत्रों पर प्रवचन देंगे।

इसके तहत वह प्रतिदिन एक-एक मंत्र की व्याख्या कर उसका महत्व बताएंगे। ब्रह्मचारी तरुण जैन ने बताया कि यह विशेष प्रवचन की श्रृंखला 49 दिन तक चलेगी। प्रवचन का समय प्रात: 8:45 रहेगा और स्थान मंदिर परिसर रहेगा।