दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग 22 जून को प्रतापगढ़ में होगी। ग्रुप के सचिव ने बताया कि फेडरेशन की बीते सप्ताह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोहरलाल झांझरी इंदौर का मनोनयन हुआ था। जिनका शपथ ग्रहण समारोह प्रतापगढ़ में होगा। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर...
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग 22 जून को प्रतापगढ़ में होगी। ग्रुप के सचिव ने बताया कि फेडरेशन की बीते सप्ताह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोहरलाल झांझरी इंदौर का मनोनयन हुआ था। जिनका शपथ ग्रहण समारोह प्रतापगढ़ में होगा।
ग्रुप के मीडिया प्रभारी रितेश ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक मंडल द्वारा नियुक्त सदस्य जल्द ही तैयारियों का जायजा लेने प्रतापगढ़ आएंगे। कार्यक्रम में देश दुनिया के करीब 200 सदस्यों के प्रतापगढ़ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आगामी दिनों में समितियों का गठन किया जाएगा।




