मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य में ग्रेटर कमलानगर समेत पूरे आगरा से लगभग 200 बच्चों की धार्मिक पाठशाला लगाई गई। जिसमें सभी बच्चों ने आकर धार्मिक संस्कार पाये। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट...
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अर्पितमय पावन वर्षायोग आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में चल रहा है। जहां 3 अगस्त को उपाध्यायश्री के संघस्थ मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ने प्रातः काल की बेला में केशलोंच की कियाएं संपन्न कीं। इस दौरान मौजूद सभी भक्तों ने मुनिश्री के इस केशलोंच की अनुमोदना की। इसके बाद मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य में ग्रेटर कमलानगर समेत पूरे आगरा से लगभग 200 बच्चों की धार्मिक पाठशाला लगाई गई।
जिसमें सभी बच्चों ने आकर धार्मिक संस्कार पाये। उपाध्यायश्री ने पाठशाला में सभी बच्चों को संबोधित करते हुए मुनियों की पड़गाहन विधि व नवधाभक्ति यानी, पड़गाहन, उच्चासन, पादप्रक्षालन, पूजन,नमस्कार,मन शुद्धी, वचन शुद्धी, काय शुद्धी, आहार व जल शुद्ध के बारे में समझाया। पंचपरमेष्ठी का स्वरूप एवं उनके मूल गुण आदि बताये। उपाध्यायश्री का कहना है कि बच्चों पर हमने पढ़ाई व माता पिता की आकांक्षाओं का इतना भार डाल दिया है कि आज की पीढ़ी धर्म व संस्कार विहीन होती जा रही है, अत:उन्हें छुटपन में ही धर्म एवं संस्कृति की जानकारी दे देनी चाहिये।
सभा के अन्त में सभी बच्चों को इनाम व स्वलापहार दिया गया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,यशपाल जैन,सुमेर जैन पाड़या,अनिल जैन,अनिल रईस,नरेश जैन,अनुज जैन,मुकेश जैन रपरिया, शैलेन्द्र जैन,प्रमोद जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अभिषेक जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



