सागर। इंजीनियर फोरम सागर की ओर से मंगलवार को मकरोनिया स्थित एक होटल में इंजीनियर्स डे समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ इंजीनियरों द्वारा दीप प्रज्वलन, गणेश पूजन एवं भारत के महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर प्रकाश चौबे एवं इंजीनियर राजेंद्र सिलाकारी ने की। इस अवसर पर इंजीनियर अवधेश पांडे ने सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन इंजीनियर संजीव चौरसिया एवं इंजीनियर विवेक श्रीवास्तव ने किया। वहीं इंजीनियर अंकित नामदेव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समारोह में उपस्थित सभी इंजीनियरों का स्वागत किया।
बधाई शुभकामनाएं देकर मंगल कामना की
समारोह के दौरान इंजीनियर प्रासुक सांघेलिया को इंजीनियर फोरम सागर का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी इंजीनियरों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं जैन तीर्थ नैनागिरि के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, मंत्री राजेश जैन रागी, देवेन्द्र लुहारी सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर प्रासुक सांघेलिया ने इंजीनियर फोरम को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा इंजीनियरों के हित में सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर महेंद्र यादव, इंजीनियर जितेंद्र तिवारी एवं इंजीनियर कमल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं कल्पधाम ग्रुप के डायरेक्टर पुरुषोत्तम चौरसिया सारांश गौतम एवं कैलाश चौरसिया लंबरदार बिल्डर से इंजी विजय कुशवाहा उपस्थित रहे। इंजीनियर राजेश मिश्रा, संजीव जैन, राजीव चौरसिया, राजेश शर्मा, राजेश सोनी, राजकुमार नामदेव, राहुल चौबे, अमन जैन, सजल सराफ, आशीष साहू, अंकुर नायक सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर उपस्थित रहे
राष्ट्र के विकास में अपनी तकनीकी दक्षता के संकल्प लिए
समारोह के दौरान इंजीनियर्स डे के महत्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित इंजीनियरों ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी तकनीकी दक्षता, ज्ञान एवं जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। इंजीनियर फोरम सागर का यह आयोजन इंजीनियर समुदाय की एकजुटता, तकनीकी क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में रहा।




