किए जा रहे हैं कई धार्मिक और सामाजिक कार्य : ग्लोबल महासभा द्वारा भेंट किए गए उपकरण

इंदौर। ग्लोबल महासभा ने श्रमण उपकरण भेंट करने का संकल्प लिया है। इसके तहत देश के विभिन्न स्थानों पर विराजमान संतों-आर्यिका माता को पिच्छी परिवर्तन के लिए अनेक पिच्छी भेंट की जा रही है। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के तत्वावधान में अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्य निरंतर चल रहे हैं, जिसमें विशेष कार्य श्रमण उपकरण भेंट का भी हो रहा है। व्हील चेयर, चटाइयां, माताजी के लिए वस्त्र, पिच्छी और कमंडल प्रदान किये जाते हैं। देश में कहीं भी साधु महाराज, माताजी विराजमान हैं, जिनकी श्रमण उपकरणों की व्यवस्था बन नहीं पा रही, वहां ग्लोबल महासभा के माध्यम से यह व्यवस्था की जा रही है। हाल ही में कई साधुओं के पिच्छी परिवर्तन होने वाले हैं। ग्लोबल महासभा के वुमन फोरम की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अर्चना जैन दिल्ली ने शिखरजी में विराजमान मुनि श्री प्रज्ञेय सागर जी मुनिराज, मुनि श्री प्रभा सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रमेय सागर जी महाराज जी, चिरोडी रोड लोनी में विराजमान ऐलक विजय भूषण महाराज जी और नयावांस हाथरस में विराजमान विश्वविजय सागर जी महाराज को ग्लोबल महासभा द्वारा पिच्छी भेंट करने का विशेष कार्य किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
आचार्य विमलसागर जी की स्मृतियां सदियों तक रहेंगी प्रेरणास्रोत : 111वीं जन्म जयंती पर तिजारा में मनाया 11वां श्रुत-स्मृति महोत्सव
तिजारा के श्री चंद्र तीर्थ मंडपम में आचार्य श्री विमलसागर जी महामुनिराज की 111वीं जन्म जयंती पर 11वां श्रुत-स्मृति महोत्सव आयोजित हुआ। आचार्य विमर्शसागर जी एवं साधु-संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विनयांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
तिजारा • सोनल जैन • 02-10-2026, 02:50 pm
जनगणना 2027 में जैन समाज की सही पहचान हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इंदौर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 में जैन समाज की वास्तविक जनसंख्या के सही व सटीक आंकड़े दर्ज कराने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के संवाहक मयंक जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर जिला प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 02-10-2026, 02:46 pm



