मूक माटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर के प्रति उत्साह: बच्चों को धार्मिक अध्ययन के साथ क्रॉफ्ट आर्ट का भी प्रशिक्षण

नगर में मूक माटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर लगाया गया है। यह 17 मई से चल रहा है। जिसका समापन 26 मई को होगा। शिविर में अध्ययन करने के लिए बच्चों के साथ हर वर्ग उत्साह से भाग ले रहा है। इस शिविर का पूरा नगर के प्रशांत जैन आचार्य एवं आकाश जैन आचार्य कर रहे हैं। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर...
रामगंजमंडी। नगर में मूक माटी अर्थज्ञान एवं शिक्षण शिविर लगाया गया है। यह 17 मई से चल रहा है। जिसका समापन 26 मई को होगा। शिविर में अध्ययन करने के लिए बच्चों के साथ हर वर्ग उत्साह से भाग ले रहा है। इस शिविर का पूरा नगर के प्रशांत जैन आचार्य एवं आकाश जैन आचार्य कर रहे हैं। शिविर संयोजक श्री आकाश जैन आचार्य ने बताया कि 17 मई से शुरू हुए शिविर में उमंग उत्साह देखने को मिल रहा है। शिविर में 300 से अधिक शिविरार्थी भाग ले रहे हैं। इस शिविर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से आए विनोद जैन, हेमंत जैन, मनोज जैन आदि सभी को धार्मिक अध्ययन करा रहे हैं। साथ ही विनोद जैन आचार्य द्वारा प्रतिदिन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की अनुपम जीवंत कृति मूक माटी महाकाव्य का अध्ययन कराया जा रहा है। प्रशांत जैन आचार्य ने बताया कि बच्चों को भी धार्मिक अध्ययन कराया जा रहा है। जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को आर्ट एवं क्रॉफ्ट सिखाया जा रहा है। जिसका प्रशिक्षण रक्षिता जैन लुहाड़िया एवं स्वाति जैन बागड़िया दे रही हैं। प्रशांत जैन ने बताया कि बच्चों को धर्म अध्ययन के साथ खेलकूद भी कराया जा रहा है। सोमवार को म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया।दया और करुणा की राह जीवन जिलाती है सोमवार रात में विनोद जैन आचार्य ने मूक माटी महाकाव्य का अध्ययन कराते हुए कहा कि वासना की राह जीवन को भटकाने वाली होती है और जीवन को जलाती है। वहीं दया और करुणा की राह जीवन जिलाती है और मोक्ष की ओर ले जानी वाली होती है। जीवन में दया करुणा आनी चाहिए। दया जब आती हैं, जब मोह कम होता है। वासना सीमित होती है। करुणा असीमित होती है। मोह में अंधा व्यक्ति करुणा और वासना को एक मानता है। उन्होंने कहा माटी के भीतर अनुकंपा होती है। वह परस्परो ग्रहों जीवानाम के साथ कार्य करने की सीख देती है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



