द्रोणगिरि। द्रोण प्रांतीय नव युवक सेवा संघ द्वारा पर्युषण पर्व की समाप्ति एवं क्षमावाणी के अवसर पर सिद्धक्षेत्र लघु सम्मेद शिखर के नाम से प्रसिद्ध द्रोणगिरि जी चौबीसी परिसर में पूज्य क्षुल्लक श्री 105 गणेश प्रसाद वर्णी जी की 153वीं जन्म जयंती समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

संघ के अध्यक्ष भागकुमार जैन ने बताया कि समारोह में जिले, जिले के बाहर तथा विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ वर्णी जी के शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के आदर्शों को स्मरण करना रहा।

मुनि संघ का मिला सान्निध्य

समारोह में परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रशमसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 शाश्वतसागर जी महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके सान्निध्य में कार्यक्रम श्रद्धा और प्रेरणा के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन द्रोण प्रांतीय नव युवक सेवा संघ के मंत्री महेश जैन ने किया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा द्रोण प्रांतीय नव युवक सेवा संघ के नरेंद्रकुमार जैन, पंकज जैन, संस्कार जैन सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।