गर्म सूप हल्का, पौष्टिक और सुकून देने वाला पेय है जो बिना प्याज-लहसुन के भी स्वादिष्ट लगता है। ठंडी शामों में यह शरीर को गर्माहट और ताजगी दोनों देता है। पढ़िए, बनाइए और पिलाइए यह सूप...
स्वीट कॉर्न सूप सामग्री

उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1 कप

कॉर्न फ्लोर – 1 चम्मच (2 बड़े चम्मच पानी में घोला हुआ)

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च – स्वादानुसार

चीनी – चुटकीभर

मक्खन – 1 चम्मच

विधि:

आधा कॉर्न पीसकर पेस्ट बना लें, आधा साबुत रखें।

पैन में मक्खन गरम करें, कॉर्न और पेस्ट डालें।

2 कप पानी डालें और उबालें।

कॉर्न फ्लोर घोल डालकर चलाते रहें जब तक सूप गाढ़ा न हो जाए।

नमक, मिर्च और थोड़ी चीनी डालें।

गरमागरम सर्व करें।