महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन की ओर से आयोजन : संभागीय अधिवेशन 15 मार्च को तलवाड़ा में

महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन (वागड़ जोन) का नवम संभागीय अधिवेशन तलवाड़ा में आनंद फार्म हाउस, कोहाला मोड़ पर 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियां केंद्र तलवाड़ा की टीम द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
तलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन (वागड़ जोन) का नवम संभागीय अधिवेशन तलवाड़ा में आनंद फार्म हाउस, कोहाला मोड़ पर 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियां केंद्र तलवाड़ा की टीम द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन होंगे, जबकि अध्यक्षता जोन चेयरमैन वीर पृथ्वीराज जैन करेंगे। समारोह में गौरव राकेश मीणा (सहायक अभियंता) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया तथा जोन सचिव विनोद दोसी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्र तलवाड़ा के अध्यक्ष वीर अनिल जैन, सचिव वीर प्रकाश जैन तथा तलवाड़ा एमआई की टीम के निर्देशन में अधिवेशन की तैयारियां निरंतर जारी हैं। कार्यक्रम के दौरान जोनल न्यूज बुलेटिन के तलवाड़ा अधिवेशन विशेषांक “वीर प्रवाह” का भी लोकार्पण किया जाएगा। अधिवेशन में अतिथियों द्वारा श्रेष्ठ रिपोर्टिंग और सेवा कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं केंद्रों को 21 श्रेणियों में जोनल अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि तलवाड़ा में पहली बार आयोजित हो रहे इस संभागीय अधिवेशन में जोन के 22 सेवा केंद्रों से 300 से अधिक वीर और वीरांगनाएं भाग लेंगी। अधिवेशन में इस बार “अबकी बार पांच सौ पार” के नारे के साथ केंद्रों की संख्या 500 से अधिक करने और ई-चौपाल में प्रतिदिन की उपस्थिति भी 500 पार करने को लेकर विशेष सूचनाएं और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कषाय से शरीर आत्मा की हानि होती इनसे कभी लाभ नहीं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा मंे आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि मन वचन और काय में लोभ का संवरण के साथ संतोष होने पर शुचिता शौच उत्पन्न होती है। दशलक्षण पर्व के उत्तम शौच धर्म के दिन आचार्य श्री ने बताया कि पर्व धार्मिक पाठशाला है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:06 pm
इमोजी से पहचानें धार्मिक शब्द और भजन, तस्वीरों से भगवान व मुनिराज—खेल-खेल में बढ़ा धर्म ज्ञान : राजुल महिला मंडल ने कराया ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज, 8 राउंड के बाद मिले 8 विजेता
आगरा के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राजुल महिला मंडल ने ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज आयोजित किया। आठ राउंड में इमोजी, चित्र और पहेलियों के जरिए धार्मिक ज्ञान परखा गया। टाई-ब्रेकर के बाद आठ विजेता चुने गए और दर्शकों ने भी उत्साह से सहभागिता की।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:05 pm



