ईशान पत्रिका की पहल : शासकीय विद्यालय में नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण निरंतर जारी

ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31, एसएएफ लाइन, इंदौर में अध्ययनरत 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट...
इंदौर। ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’ के आह्वान पर समाज के उदारमना महानुभावों के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 31, एसएएफ लाइन, इंदौर में अध्ययनरत 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्वेटरों एवं मोजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन ‘ईशान’, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समन्वय के पूर्व अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच, इंदौर जोन-2 के अध्यक्ष सचिन आरती जैन, युवा साथी अनय जैन, सम्यक जैन तथा विद्यालय परिवार से श्री राजेंद्र जी पंवार, श्रीमती भारती पैठणकर, श्रीमती सीमा बेड़े, श्रीमती पद्मिनी लक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्रभारी मंजूषा पाठक द्वारा किया गया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



