दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का रक्तदान शिविर 22 को: मैत्री वैलफेयर फाउंडेशन का भी रहेगा इसमें सहयोग

समाज सेवा और मानवता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मैत्री ग्रुप फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से 22 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जैन बगीची, अंबाह में प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। अम्बाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
अम्बाह। समाज सेवा और मानवता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मैत्री ग्रुप फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से 22 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जैन बगीची, अंबाह में प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। शिविर में रक्त संग्रह के लिए जिला अस्पताल मुरैना और ग्वालियर की टीम मौजूद रहेगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भाव और मानवता को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं अवनीश गुप्ता राधे और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा है कि शिविर में भाग लेकर इच्छुक रक्तदाता न केवल समाज के लिए पुण्य कार्य करेंगे, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण भी बनेंगे। आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचने और इस मानवतावादी अभियान में सहयोग देने का विशेष आग्रह किया है। जिससे यह शिविर समाज में सेवा भाव, मानवता और एकजुटता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



