श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चन्द्रप्रभु जी कूकस का दो दिवसीय वार्षिक मेला प्रारंभ
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
जयपुर | जयपुर के पास दिल्ली रोड पर स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चन्द्रप्रभु जी कूकस का दो दिवसीय वार्षिक मेला शनिवार से प्रारंभ हो गया।वार्षिक मेले मे शनिवार को शांति विधान पूजा की गई। अब रात्रि 8-30 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर पूनम चंद गोधा, अशोक पांडया, सुनील पांडया, मीनू सौगानी,आयुष पांडया व श्री वीर संगीत मंडल के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगें ।
क्षेत्र के मंत्री प्रदीप गोधा ने बताया कि वार्षिक मेले के दूसरे दिन रविवार 2 अक्टूबर को प्रातः 9.15 बजे साजों से 24 तीर्थंकर पूजन श्री वीर संगीत मंडल द्वारा की जायेगी। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे श्री जिनेन्द्र कलशाभिषेक होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाज सेविका श्रीमती ऊषा जी पापडिवाल होंगी। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा जैन,वैभव,अदिती,वेदांषी व वेदिका गंगवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री वीर सेवक मंडल के अध्यक्ष महेश काला होंगें। तत्पश्चात सामुहिक गोठ के साथ मेले का समापन होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।