ढिमरौली घाट बना आस्था का प्रतीक : आचार्य श्री विद्यासागर के पदचिह्नों से प्रेरणा, बेतवा नदी में मछली पकड़ने पर स्थायी प्रतिबंध

अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड स्थित ढिमरौली गांव की बेतवा नदी पर मछली पकड़ने पर अब पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय ग्राम पंचायत सोनाखेड़ी द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर जनपद पंचायत और जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने गुरुवार को आदेश जारी कर लागू किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
गुना। अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड स्थित ढिमरौली गांव की बेतवा नदी पर मछली पकड़ने पर अब पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय ग्राम पंचायत सोनाखेड़ी द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर जनपद पंचायत और जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने गुरुवार को आदेश जारी कर लागू किया। यह प्रतिबंध उस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है जब 4 दिसंबर 2018 को दिगंबर जैन परंपरा के संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने उत्तर प्रदेश के देवगढ़ से पदविहार करते हुए पहली बार किसी नाव की सहायता से बेतवा नदी पार की थी। किश्ती घाट से नदी पार करते समय आचार्य श्री ने जिस नाव का उपयोग किया, वह ढिमरौली गांव के निवासियों के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बन गया। इस घटना का इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि उस समय घाट पर मछली पकड़ने का 14 करोड़ रुपये का ठेका लिए रंजीत सिंह सिकरवार नामक ठेकेदार ने न केवल यह ठेका त्याग दिया, बल्कि जीवनभर के लिए मांसाहार और इस व्यवसाय से भी दूरी बना ली। सीईओ और एसडीएम मुंगावली की रिपोर्ट में भी घाट पर धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं का उल्लेख करते हुए प्रतिबंध को उचित ठहराया गया। अब घाट को धार्मिक स्थल के रूप में संरक्षित किया जाएगा और नदी में मछली पकड़ना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



