धरियावद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन लाल मंदिर पारेल में शुक्रवार, 18 सितंबर को दशलक्षण महापर्व का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
अभिषेक-शांतिधारा से हुई आराधना
प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद नित्य नियम पूजन, सोलहकारण पूजन एवं दशलक्षण पूजन सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं भक्तिभाव से संपन्न की गईं।
उत्तम आर्जव धर्म की हुई विशेष पूजा
दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की विशेष आराधना की। आर्जव धर्म जीवन में छल-कपट का त्याग कर मन, वचन और काय में सरलता, सहजता एवं निष्कपटता अपनाने की प्रेरणा देता है।
पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारकर मंगल भावना व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।
समाजजनों ने लिया धर्मलाभ
इस अवसर पर कन्हैयालाल अणदावत, महावीर भंवरा, चंद्रप्रकाश बोहरा, चेतन कलावत, संजय अणदावत सहित समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।




