श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु: शालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर में भक्ति-भाव से किए सारे विधान

कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के अवसर परश्री सिद्धचक्र महामंडल विधान निरंतर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर पूर्णतः धर्ममय वातावरण से गुंजायमान रहा। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट...
आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के अवसर परश्री सिद्धचक्र महामंडल विधान निरंतर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आगे बढ़ रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर पूर्णतः धर्ममय वातावरण से गुंजायमान रहा। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्यार्जन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भगवान आदिनाथ के मंगलमय अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। भक्तों ने भक्तिभाव से भगवान की आराधना करते हुए आत्मशुद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया के मार्गदर्शन में विधान के पात्रों द्वारा अष्ट द्रव्यों से विधिपूर्वक पूजन करते हुए सिद्धचक्र मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए। विधान के दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के चरणों का प्रक्षालन किया और शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्रोच्चार और धार्मिक विधानों के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार सामूहिक पूजन का लाभ प्राप्त किया। सायंकाल मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। जब संगीतमय भजनों की प्रस्तुति के साथ भगवान आदिनाथ की भव्य मंगल आरती की गई। दीपों की उज्ज्वल आभा और श्रद्धालुओं की सामूहिक आराधना ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। यह आयोजन मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजन में कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



