मुरैना के बच्चों ने शतरंज में बाजी मारी: देहली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पुरस्कार

जिला शतरंज संघ की जिला इकाई ग्वालियर जिला शतरंज संघ ने रविवार को गर्ल्स और बॉयज के लिए चार-चार कैटेगरी में चेस टूर्नामेंट आयोजित किया। शतरंज संघ द्वारा डीडी मॉल में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में लगभग 70 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शैलेश जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल जैन मौजूद थे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। जिला शतरंज संघ की जिला इकाई ग्वालियर जिला शतरंज संघ ने रविवार को गर्ल्स और बॉयज के उपलिए चार-चार कैटेगरी में चेस टूर्नामेंट आयोजित किया। शतरंज संघ द्वारा डीडी मॉल में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में लगभग 70 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शैलेश जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विशाल जैन मौजूद थे जबकि, अध्यक्षता संघ अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने की। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले में खिलाड़ी चालें चलते नजर आए। अंडर 8 आयु वर्ग में प्रथम अभिमन्यु वी वड़क्कोट (दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर), 12 आयु वर्ग में प्रथम अभिराज तोमर (दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर), आर्यमन दीवान (दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के संयोजक रूपेशकांत और आर्बिटर सतेंद्र जैन (शतरंज प्रशिक्षक) (दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर) मौजूद रहे। इस मौके पर टूर्नामेंट डायरेक्टर आकाश सेठ और धीरज गोयल मौजूद थे। दिल्ली पब्लिक स्कूल के शतरंज खिलाडियों की इन स्वर्णिम उपलब्धियों पर स्कूल के प्राचार्य गायत्री श्रीवास्तव, उप प्राचार्य जाग्रति गंगवार, इंचार्ज अनुपमा चड्डा, रश्मि मलिक, नेकी लखानी, सीमा अस्थाना एवं शिवकुमार मोटवानी, नीलम पाठक, नवनीत जैन शास्त्री एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
तपश्चरण से जीवन में निखार और परिणामों में निर्मलता : इंद्रियों पर विजय को बताया सबसे बड़ी तपस्या
ललितपुर में पर्युषण पर्व के दौरान मुनि विशदसागर महाराज ने कहा कि इच्छाओं का निरोध, ध्यान और स्वाध्याय ही सच्चा तप है। जैन मंदिरों में पूजन, अभिषेक, शांतिधारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी हैं। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:42 pm
उत्तम तप धर्म की हुई श्रद्धापूर्वक आराधना : पीठ में अभिषेक, पूजन और प्रतिक्रमण से गूंजा जिनालय
पीठ में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना हुई। श्रीजी का अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुआ। जीवनलता-गोवर्धन डेचिया सहित परिवारों ने पुण्यार्जन किया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:41 pm



