- श्रावकों ने लिया धर्मरक्षा का संकल्प
- 11 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व
"जिनवाणी रक्षाबंधन विधान" पुस्तक का विमोचन
विधान के अन्तर्गत मंडल पर अर्घ्य समर्पित करने का सौभाग्य चातुर्मास समिति के अध्यक्ष डा. बिरधीचंद्र जैन, इंजी. मुकेश जैन मामा, महामंत्री डा. राकेश सिंघई, सुधीर सिंघई एवं चातुर्मास समिति के संरक्षक सिंघई श्रेयांश कुमार जैन ने श्रद्धा व भक्ति पूर्वक तीन सौ अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर "जिनवाणी रक्षाबंधन विधान" पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन करने का सौभाग्य अभिषेक जैन मलैया, अनिल बजाज अनिल जैन युवा ग्राम प्रधान रजौला ने किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के शिवपुरी से पधारे हुए मुनिभक्त वैद्य अशोक जैन 'उपाध्याय' एवं योगेश जैन ढोलक बीड़ी वाले सागर का अमृत वर्षायोग समिति मडावरा के पदाधिकारियों संरक्षक सिंघई श्रेयांश कुमार जैन, अध्यक्ष राजेंद्र जैन,मुकेश जैन मामा, संतोष बजाज,नीलेश जैन दुकान वाले,राजू सौंरया,सुरेंद्र जैन दुकान वाले,राजू सेठी ने किया।
आज समर्पित होंगे चार सौ अर्घ्य
चातुर्मास समिति के महामंत्री डा. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि कल दस अगस्त को 400 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त गुरुवार को भगवान श्रेयांसनाथ का निर्वाण लाडू भक्ति व श्रद्धा पूर्वक चढाया जाएगा। इस अवसर पर "राखी सजाओं प्रतियोगिता" का आयोजन किया जाएगा। राखी सजाओ प्रतियोगिता हेतु निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।






