मुरैना/डबरा। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-2 की तृतीय कार्यकारिणी बैठक जैन मिलन स्वतंत्र एवं जैन मिलन युवा डबरा के आतिथ्य में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ महिला, पुरुष, युगल, युवा एवं बालिका शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष विशेष रूप से आमंत्रित रहे।

ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, चित्र अनावरण एवं मंडप उद्घाटन के साथ हुआ। ध्वजारोहण का सौभाग्य वीर एम.बी. जैन को, दीप प्रज्ज्वलन वीर राकेश जैन शिक्षक को, चित्र अनावरण अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले को तथा मंडप उद्घाटन वीर संजय जैन मगरोनी को प्राप्त हुआ।

पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन जैन मिलन स्वतंत्र के अध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, मंत्री वीर अमित जैन ऑनलाइन, कोषाध्यक्ष वीर मनीष जैन बंटी तथा जैन मिलन युवा डबरा के अध्यक्ष युवावीर सम्यक जैन, मंत्री युवावीर कपिल जैन एवं कोषाध्यक्ष युवावीर हर्ष जैन के नेतृत्व में किया गया।

स्वल्पाहार व्यवस्था में अतिवीर प्रेमचंद्र जैन एसबीआई, वीर देवेंद्र जैन शंभू, वीर शुभम जैन एलआईसी, वीर चंद्रशेखर जैन रानू, वीर मनीष जैन बंटी, वीर दीपक जैन बिट्टू एवं युवावीर पुलकित जैन का विशेष सहयोग रहा।

समन्वयकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के समन्वयक अतिवीर दीपक जैन स्वराज, संयोजक वीर मनोज जैन एकांत एवं अतिवीर रितेश जैन ने बैठक को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के कार्यों में सामूहिक सहभागिता और समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

समाजसेवा व संत सेवा का आह्वान

बैठक के समापन पर जैन मिलन स्वतंत्र के अध्यक्ष वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाजसेवा, धर्मप्रभावना तथा जैन साधु-संतों की आहार-विहार सेवा में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।

श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना