आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नित्य अभिषेक एवं पूजन समिति राजा मंडी के तत्वावधान में सोमवार को वार्षिक क्षमावाणी समारोह रखा गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्यागी व्रती सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता भी हुईं। सर्वप्रथम झंडारोहण राजकुमार जैन (अध्यक्ष मंदिर समिति) ने किया। श्री जी का चित्र अनावरण राहुल जैन (उपमंत्री), दिलीप जैन बड़जात्या, (कार्यकारणी सदस्य) ने किया। दीप प्रज्वलन सुभाषचंद जैन एवं ललित मोहन, संजय जैन (कार्यकारणी सदस्य ) ने किया। मंगला चरण से आरंभ हुए कार्यक्रम में लावण्या जैन एवं सौम्य जैन ने नृत्य प्रस्तुत कर भगवान को नमोस्तु किया और बच्चों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति की। तंबोला, म्यूजिक चेयर आदि खेल के साथ स्वल्पाहार भी चलता रहा। कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान समिति ने किया। सभी ने वात्सल्य भोज में सहभागिता की। सभी प्रतियोगियों को गिफ्ट वितरित कर अध्यक्ष ने धन्यवाद संबोधन देकर कार्यक्रम का समापन किया।

इनकी उपस्थिति से सजा रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समिति राजामंडी के राजकुमार जैन (अध्यक्ष), निर्मल जैन (होटल वाले), सुभाषचंद जैन(सदस्य), राहुल जैन (उपमंत्री), दिलीप जैन बड़जात्या(सदस्य), ललित मोहन(सदस्य), संजय जैन (सदस्य) ज्ञानकुमार जैन, सुनील जैन (आरएसएस), संजय जैन (कसेर), संजय जैन (अशोक नगर), पवन जैन (जलेसर वाले), अमित बड़जात्या और नित्य अभिषेक और पूजन समिति श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।