डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने रविवार की सामूहिक पूजा में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को अर्घ्य समर्पित किए। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने प्रातः नित्य नियम पूजा के बाद बच्चों को रवि व्रत पूजा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मति सागर सेठ की कथा सुनाई। जिन्होंने रविव्रत पूजा करके मन चाही मुराद पूरी की थी। बच्चों ने भगवान आदिनाथ, शांतिनाथ, नेमीनाथ, महावीर स्वामी और बाहुबली भगवान को अर्घ्य समर्पित कर महार्घ्य चढ़ाया।

बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए

उससे पूर्व श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर बोर्ड परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में पाठशाला प्रेरक धनपाल शाह, मंत्री रीतेश जे शाह तथा श्रीमती सेठ ने उद्बोधन देते हुए पुरस्कार प्रदान किए। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार धनपाल शाह ने माना।