सनावद। बाल दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में आचार्य वर्धमान सागर पाठशाला के बच्चों द्वारा सामूहिक पूजन बड़े ही भक्ति भाव और उत्साह से किया गया। सन्मति जैन काका ने बताया कि पाठशाला के बच्चों के साथ निमिष जैन, रिंकेश जैन, मनीष चौधरी, किशोर जैन, कमल केके, हितांश जैन ने श्वेत वस्त्र धारण कर श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से मनोहारी पूजन किया। बच्चों द्वारा किए गए शुद्ध मंत्रोच्चारण और पूजन की विधि ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अंशुमा सराफ, महिमा जैन, प्रज्ञा धनोते, प्रीति जटाले, प्रिया जैन, वंदना जैन, प्रियंका जैन ने बताया कि बच्चों को इसी भावना से धर्म और संस्कारों से जोड़ने के लिए यह सामूहिक पूजन कराया गया।
इस पूजन में यह समाजजन रहे मौजूद
इस सामूहिक पूजन के पुण्यार्जक करुणा स्व. महेंद्र कुमार, डॉ. राहुल तृप्ति, हितांशी, घनिष्का स्वस्तिक परिवार, सनावद रहे। परिवार द्वारा सभी बच्चों को प्रभावना एवं स्वल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर मयंक धनोते, सुनील मास्टर, हेमंत काका, अशोक पंचोलिया, मीना जटाले, प्रगति जैन, प्रीति जैन सहित पाठशाला समिति, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सभी ने पुण्यार्जक परिवार एवं बच्चों के प्रयासों की सराहना की।




