अशोकनगर। बाल दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को अशोकनगर की नई आबादी आंगनबाड़ी वार्ड नंबर-20 (केंद्र क्रमांक 60) में ब्राह्मी बहु मंडल सबका सेवा सबका सहयोग के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया। मयंक जैन ने बताया कि यह आयोजन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेन भिड़े के मार्गदर्शन, पर्यवेक्षक प्रियंका पवार के निर्देशन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समन्वयक मीना जैन के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में अनीता जैन का मुख्य सहयोग रहा। इस विशेष अवसर पर ब्राह्मी बहु मंडल की ओर से नीतू कोठारी, अंकिता कोचेटा, प्रीति जैन, शुभी कोचर और कुसुम कोचर ने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं और उन्हें आकर्षक उपहार वितरित किए, जिन्हें पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह में समन्वयक मीना जैन ने बाल दिवस को पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस से जोड़ते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और अपनी मानसिक प्रगति के लिए हमेशा अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।