जैन समाज के लिए अनुकरणीय मानव सेवा : निसंतान जैन दंपती के घर गूंजेगी किलकारी

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली द्वारा जैन समाज में एक नई पहल की जा रही है। किसी जैन दंपत्ति जो कि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उसे अगर किसी कारण से संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो उन्हें उपचार दिलवाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली द्वारा जैन समाज में एक नई पहल की जा रही है। किसी जैन दंपती जो कि आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उसे अगर किसी कारण से संतान सुख प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो उन्हें उपचार दिलवाया जाएगा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली आईवीएफ( टेस्ट ट्यूब बेबी ) के माध्यम से इस इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस कदम के प्रथम चरण मैं एक जैन दंपती का उपचार चालू हो गया है। दंपती का नाम गुप्त रखा जाएगा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वीर बाहुबली क्लर्क कॉलोनी इंदौर के अध्यक्ष प्रिंस जैन और कार्य अध्यक्ष अमित गोलू जैन एवं संजय अहिंसा ने इस महती मानव सेवा की शुरुआत की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया क्षमावाणी पर्व : विद्वान प्रकाश जैन नरवान शास्त्री ने बताया उत्तम क्षमा का महत्व
जयपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में क्षमावाणी पर्व पर ‘उत्तम क्षमा’ विषयक व्याख्यान आयोजित हुआ। विद्वान प्रकाश जैन नरवान शास्त्री ने छात्राओं को क्षमा, आत्मशुद्धि, समता और सद्भाव का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।
जयपुर • पदम जैन बिलाला • 01-10-2026, 03:13 pm
धर्म संकट दूर करने का साधन नहीं, आत्मा के जागरण का मार्ग है : मुनिश्री सुधासागर जी ने कहा—भगवान से सौदा नहीं, समर्पण चाहिए
इंदौर के दलालबाग में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि धर्म केवल संकट निवारण या इच्छा-पूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि दृष्टि और जीवन को बदलने वाला आत्मजागरण का मार्ग है। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 01-10-2026, 03:12 pm



