जैन समाज में खुशी की लहर : चैतन्य कश्यप बने कैबिनेट मंत्री

जैन समाज के गौरव श्वेतांबर जैन समाज के उद्योगपति रतलाम से तीसरी बार विधायक बने चैतन्य कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह जैन समाज से एकमात्र मंत्री बनाए गए है। कश्यप के केबिनेट मंत्री बनाए जाने से जैन समाज में खुशी की लहर है।
इंदौर। जैन समाज के गौरव श्वेतांबर जैन समाज के उद्योगपति रतलाम से तीसरी बार विधायक बने चैतन्य कश्यप को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह जैन समाज से एकमात्र मंत्री बनाए गए है। कश्यप के केबिनेट मंत्री बनाए जाने से जैन समाज में खुशी की लहर है। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, अशोक मेहता, कांतिलाल बंम, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू, सुभाष काला, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की।परिचय चेतन्य कश्यप भैयाजी रतलाम शहर से भाजपा विधायक हैं। उन्हें कुल 109656 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पारस दादा को 60708 मतों से हराया था। वह अशोक कुमार कश्यप के पुत्र हैं और उनकी आयु 64 वर्ष है। उनका पेशा कश्यप स्वीटनर्स प्राइवेट लिमिटेड में सलाहकार का है। उन्होंने बी.कॉम. तक शिक्षा ग्रहण की है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट : 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जबलपुर में 3 जनवरी 2027 को होने वाले अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट कर आत्मीय निमंत्रण दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी जबलपुर की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 10:09 pm
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm



