चातुर्मास मंगल कलश की स्थापनाइस दौरान पांच मुख्य कलरशों सहित 55 कलशों की स्थापना की गई, मुख्य अश्व कलश की स्थापना कुलदीप आशीष, अर्पित, साहिल, रवि, मधु, राखी, आरती कनन,कियारा ने की। इसके बाद चार गज कलशों की स्थापना महावीर प्रसाद, मनोज कुमार पाटनी, राजकुमार खंडाका, दुर्गालाल, हेमंत जैन, प्रवीण, प्रियंकेश, प्रियंका प्रेरक जैन की ओर से की गई।
भक्ति और आराधना का पर्व है चातुर्मास - आचार्य नवीन नंदीआचार्य नवीननंदी महाराज ने महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि चातुर्मास का पर्व तप और साधना का पर्व है, भक्ति और आराधना का महापर्व है। एक मात्र चातुर्मास ही है जिसमें साधु, समाज से ना केवल जुड़ते है बल्कि साधु भी एक स्थान पर विराजमान रहकर भगवान से जुड़ने के लिए आराधना करते है। चातुर्मास का पर्व हिंसा से बचने के लिए स्थापित किया जाता है, वर्षा होने के चलते इस समय कई ऐसे न दिखने वाले जीवों की उत्पति होती है जिसमें सदैव हिंसा होने का डर रहता है। पाप के भागी बनने से बचने के लिए चातुर्मास स्थापित किया जाता है।
गुरु पूर्णिमा पर हुए पाद प्रक्षालन, अष्ट द्रव्यों से हुई पूजा
मंदिर ट्रस्ट समिति महामंत्री प्रमोद बाकलीवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु मौजूद रहे इस अवसर पर आचार्य नवीन नंदी महाराज के जल, दूध, चंदन, केसर, गुलाब, दही आदि रसों से चरणाभिषेक किया गया, गुरु पूजा अष्ट द्रव्यों से की गई। जिसके उपरांत जल, चंदन, अर्घ चढ़ा, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, फल, अर्घ द्रव्यों से श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन किया गया। अंत में समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा मंगल पाठ का गुणगान कर महाअर्घ चढ़ाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डा पंडित विमल जैन ने किया ।
दहमीकलां में एक भी जैन परिवार नहीं, बगरू और जयपुर के श्रद्धालु करवा रहे है चातुर्मासजयपुर शहर के नजदीक स्थित दहमीकलां ग्राम में एक भी जैन परिवार नही है इसके बावजूद पिछले काफी सालों से बगरू और जयपुर जैन समाज के श्रद्धालुगण प्राचीन आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की देखभाल कर रहे है और अब आचार्य श्री के चातुर्मास की व्यवस्थाओं को देख रहे है। क्षेत्र में दहमीकलां के दूसरे समाजों से जुड़े श्रद्धालुगण व्यवस्थाओ में सहयोग कर धर्म की प्रभावना कर रहे है। जिसमें मुख्य योगदान कुलदीप चौधरी, महावीर पाटनी, रमेश ठोलिया (बगरू), प्रमोद बाकलीवाल (वरुण पथ), गौरव जैन (कीर्ति नगर) परिवार सहित दहमी कलां के उप सरपंच सीता राम शर्मा दे रहे है और क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं को संभाल रहे है। बसों का संचालन संजय अजमेरा, सुरजीत जैन, अभिषेक जैन ने किया।




